A Door Into Hindi

By Afroz Taj

 

Lesson 10 Script

 

1.    नमस्ते


2.       आप कैसी हैं ?


3.       क्या आप स्कूल जाती हैं ?


4.       क्या आप स्कूल जाती थीं ?


5.       क्या आप सोचती हैं कि आपको स्कूल जाना चाहिये ?


6.    क्या आपको नाच सीखने के लिये स्कूल नहीं जाना चाहिये ?


7.    आपके माता पिता क्या करते हैं ?


8.       आपकी माताजी क्या करती हैं?


9.       और आपके पिताजी क्या करते हैं ?


10. आपके कितने भाई बहिन हैं ?


11. आपकी माताजी के कितने भाई बहिन हैं ?


12.    आपके पिताजी के कितने भाई बहिन हैं ?


13.    आपके मामा कितने हैं ?


14.    आपके चाचा कितने हैं ?


15.    आपके ताया कितने हैं ?


16. क्या आपकी कोई भाभी है ? (नाम ? )


17. क्या आपके कोई भांजा , भतीजा या भांजी भतीजी हैं ?


18.    आपके साथ यहाँ जयपुर में कितने आदमी और कितनी औरतें काम कर रहे हैं ?


19.    क्या आप अपनी माताजी के साथ नाचती हैं ?


20.    क्या आपकी माताजी अपने पति के साथ नाचती हैं ?


21.    आपको क्या पसंद है पढ़ना या नाचना ?


22.       बताइये आप कब से नाच सीख रही हैं ?


23.       क्या आप शादी करेंगी ? ( पति का नाम )


24.       आप की शादी कब होगी ?


25.       सुनिये क्या आप खाना पका सकती हैं ?


26.    आप अपना खाना कहाँ से लाती हैं ?


27.    क्या आप रोज़ अपनी माताजी को स्टेज पर गाने के लिये लाती हैं ?


28.       क्या आप रोज़ अपनी बहिन को स्टेज पर गाने के लिये लाती हैं ?


29.       क्या आप स्टेज पर खाना ला सकती हैं ?


30.    आपके कितने घर हैं ?


31.    आपका घर यहाँ से कितनी दूर है ?


32.       क्या आपके पास तबला और हारमोनियम है ?


33.       क्या आप इस समय गाना गा सकती हैं ?


34.       आप कब से कब तक नाचती हैं ?


35.       आप तीसरे पहर पाँच बजे से रात को ग्यारह बजे तक नाचती हैं ?


36.    आपको रोज़ कितने घण्टे नाचना है ?


37.    आप दोपहर को खाना कितने बजे खाती हैं ?


38.       आप रात को खाना कितने बजे खाती हैं ?


39.       आप रात को खाना खाकर क्या करती हैं ?


40.    आपको कैसा खाना पसंद है ?


41.    आपको कौनसा फल पसंद है ?


42.       आप कौनसा फल पसंद करती हैं ?


43.       अच्छा बताइये आप कल रात कितने घण्टे से नाच रही थीं ?


44.       अगर आप बीमार हों तो क्या आपको छुट्टी मिलती है ?


45.       क्या आप अमरीका आना चाहेंगी ?


46.    आप अमरीका आकर क्या करेंगी ?


47.    क्या आप अंग्रेज़ी भाषा बोल सकती हैं ?


48.       क्या आप बता सकती हैं कि आप कितनी भाषाएँ बोल सकती हैं ?


49.       आप जयपुर में कौनसी भाषा बोलती हैं ?


50.    क्या आप कभी कभी जयपुर के बाज़ार में कुछ ख़रीदने जाती हैं ?


51.    आप वहाँ कैसे जाती हैं ?


52.       जयपुर के लिये बस कहाँ मिलती है ?


53.       क्या जयपुर के लिये बस हर समय मिलती है ?


54.       आप किसके साथ बाज़ार जाती हैं ?


55.       अच्छा बताइये यहाँ आपको कितने पैसे मिलते हैं ?


56.    आपको क्या करना चाहिये? क्या आपको पढ़ना चाहिये या आपको नाचना चाहिये ?


57.    आपके साथ कितने लड़के नाचते हैं ?


58.       आपके साथ कितनी लड़कियाँ नाचती हैं ?


59.       आप अपने घर कब जायेंगी ?


60. क्या आप हर हफ़्ते अपने घर जा सकती हैं ?


61. आप अपने घर कितने दिनों बाद जा सकती हैं ?


62.    क्या समय है ? (पाँच बजे है । )


63.    क्या हम जा सकते हैं ?


64.    कला : हमको भी नाचने जाना है ।


65.    और हमको भी आपका नाच देखने जाना है ।


66. हमको अब जाना चाहिये ।


      जी हाँ । मुझे अपने दोस्त को भी लाना है और खाना भी लाना है ।


      नमस्ते । धन्यवाद ।


      हम थोड़ी देर में आपका नाच देखेंगे ।