दूसरा दृश्य: रसोई में समोसे बनाना
रानी: अच्छा।
रानी: ठीक है।
रानी: यह हरा धनिया है?
चाची: जी हाँ, यह हरा धनिया है।
चाची: यह अदरक है।
रानी: ऊँ ----
रानी: ऊ ----
चाची: क्या आपने कभी अदरक काटी है?
रानी: जी हाँ, मैंने अदरक काटी है।
लाइये, मैं काटती हूँ।
मैं मिशिगन में देसी खाना पकाती थी।
चाची: अच्छा, तो तुम मिशिगन में पढ़ी हो?
रानी: जी हाँ, मैं मिशिगन में पढ़ी हूँ।
रानी: इसी लिये तुम हर दूसरे हफ़्ते मिशिगन चली जाती हो।
रानी: ऊ---
तीसरा दृश्य:फ़िल्म के बारे में बातचीत
रानी: अरे! इतने अच्छे समोसे मैंने कभी नहीं देखे।
चाची: हाँ---। अच्छा, अब तुम मुझे बताओ, तुमने इण्डियन मूवी कब देखी?
रानी: मैंने शुक्रवार को यह फ़िल्म देखी
मैंने इस फ़िल्म के बारे में बहुत कुछ पढ़ा है।
इस लिये मैं फ़िल्म देखने गई थी।
रानी: मुझे इस फ़िल्म का एक गाना बहुत पसंद है।
रानी: मैंने उसकी एक सीडी ख़रीदी।
क्या आप सुनेंगी?
चाची: हाँ, ज़रूर।
रानी: चाची, इस फ़िल्म में, हीरोइन ने बहुत अच्छा डान्स किया है।
चाची: आपने क्या कहा?
रानी: मैंने कहा, इस फ़िल्म में हीरोइन बहुत अच्छा नाची है।
चाची: अच्छा। क्या आप नाच सकती हैं?
रानी: अभी?
रानी: ज़रूर।
चोथा दृश्य: रानी का नाच
गाना
मैंने रंग ली आज चुनरिया सजना तोरे रंग में।
मैंनें रंग ली आज चुनरिया सजना तोरे रंग में।
सजना तोरे रंग में।
मैंने रंग ली आज चुनरिया सजना तोरे रंग में।
मैंने रंग ली----
जिया मेरा चाहे मैं भी खेलू ओ सजनवा होली ऐसे
राधा ने कन्हैया से प्रेम की होली खेली जैसे
प्रेम के मैं रंग फेंकूँ,
प्रेम के मैं रंग फेंकूँ।
मैंने रंग ली आज चुनरिया सजना तोरे रंग में।
मैंने रंग ली---
चाची: अरे बहुत अच्छा था, बहुत अच्छा था!
रानी: धन्यवाद चाची।
चाची: और कपड़े तुम्हारे बहुत सुन्दर हैं।
कहाँ से ख़रीदे?
रानी: ये मैंने नहीं, मेरी माता जी ने ख़रीदे।
चाची: अच्छा, माता जी ने ख़रीदे थे।
रानी: अच्छा चाची, मैं चलती हूँ।
नमस्ते।
चाची: ठीक है।