Lesson 18
Dialog Text
Characters' Names:
बैन
शशि
माया
बैन प्रश्न (सवाल) पूछ रहा है ।
शशि और माया उत्तर (जवाब) दे रही हैं ।
१. आपका नाम क्या है?
२. आप कहाँ काम करती हैं?
३. आप क्या काम करती हैं?
४. आप यहाँ कितने साल से काम कर रही हैं?
५. आपके विचार में यह काम कैसा है?
६. क्या यह आपका पहला काम है?
७. आपका पहला काम कौनसा था?
८. पहला काम आपके घर से कितनी दूर था?
९. दूसरा काम आपके घर से कितनी दूर है?
१०. आप यहाँ कैसे आती हैं?
११. क्या आपको दिल्ली की बसें के बारे में जानकारी है?
१२. क्या आप जानती हैं कि बस जिस से आप आती हैं, उस में लगभग कितने लोग होते हैं?
१३. ये कौन लोग होते हैं?
डाक्टर लोग होते है, कुछ क्लर्क लोग होते हैं, कुछ टीचर लोग होते हैं, बच्चे लोग होते हैं, और हम लोग होते हैं ।
१४. क्या आपको मेरे बारे में मालूम है कि मैं कौन हूँ?
जी नहीं, मुझे आपके बारे में पता नहीं कि आप कौन हैं । बताइये, आप कहाँ से हैं?
मैं अमरीका से हूँ ।
१६. क्या आपको अमरीका के बारे में पता है?
जी हाँ, मैं अमरीका के बारे में जानती हूँ । वहाँ बहुत काम करना पड़ता है । वहाँ सब लोग हर समय काम करते रहते हैं ।
१७. क्या आपको मालूम है कि अमरीका के अच्छे अच्छे डाक्टर लोग भारत से हैं?
अच्छा, मुझे इसके बारे में कोई ख़बर नहीं थी ।
१८. आपके विचार में भारत कैसा देश है ?
मेरे ख़्याल में भारत बहुत सुन्दर देश है । यहाँ के फल बहुत अच्छे होते है । यहाँ मौसम बहुत सुन्दर होता है । मेरे विचार में यहाँ के लोग भी बहुत सुन्दर हैं ।