|
A Door Into Hindi
Lesson 23 Script
Telephone rings
:
सलमा
: हलो कौन बोल रहा है ।
सुनीता
: मैं सुनीता बोल रही हूँ ।
सलमा : अरे वाह सुनीता । अाप
कैसी हैं अौर यहाँ लाहौरकब अा रही हो । यहाँ हम अापका इन्तज़ारकर रहे
हैं । तुमने कहा था कि तुम दिल्ली से यहाँ लाहौर जल्द अानेवाली हो
अौर यहाँ कुछ मेरे साथ व्यापार करना चाहती हो ।
सुनीता : हाँ हाँ । इसीलिये
मैंने अापको फ़ोन किया है । मैं सोमवार को सवा पाँच बजे शाम को लाहौर
अा रही हूँ ।
सलमा : बहुत अच्छी ख़बर है
। मैं तुम्हें ऐरपोर्ट लेने अाऊँगी ।
सुनीता : बहुत अच्छा अौर तब
मिलकर सोचेंगे कि हमको कौनसा व्यापार साथ-साथ करना चाहिये ।
सलमा : जी हाँ सबसे पहले हम
लाहौर में घूमेंगे फिर हम देखेंगे कि लाहौर के लिये कौनसा व्यापार
अच्छा रहेगा ।
सुनीता : मेरी लाहौर देखने
की बहुत इच्छा है । कहा जाता है कि इंसान , जिसने लाहौर नहीं देखा
, वह दुनिया मैं पैदा नहीं हुअा ।
सलमा : यह सच है । मैं अापका
यहाँ इन्तज़ार करूँगी ।
सुनीता : ठीक है । हम सोमवार
लाहौर ऐरपोर्ट पर मिलेंगे ।
सलमा : मैं अापको लेने वहाँ
ज़रूर अाऊँगी - ख़ुदा हाफ़िज़
सुनीता : नमस्ते ।
(
ऐरपोर्ट का
द्रष्य - गले
मिलना )
सलमा
: याद है हम अमरीका
में पहली बार
सुनीता
: अौर तुमने कहा
था कि मुझे लाहौर
ज़रूर देखना
चाहिये अौर
मुझे लाहौर
में तुम्हारे
साथ कोई व्यापार
करना चाहिये
।
सलमा
: अौर अाज तुम
यहाँ हो मेरी
दोस्त (गले मिलती
हैं ) चलो पहले
अाराम करो ।
फिर लाहौर देखेंगे
अौर फिर फ़ैसला
करेंगे कि हमको
कौनसा व्यापार
करना चाहिये
।
(कार
का सीन)
सलमा
: दिल्ली का मौसम
कैसा था ।
सुनीता
: दिल्ली का मौसम
भी वैसा ही था
जैसा यहाँ लाहौर
का मौसम है ।
लेकिन यहाँ
उतनी गर्मी
नहीं है जितनी
दिल्ली में
थी ।
सलमा
: अच्छा है क्योंकि
लाहौर दिल्ली
के में है तो
शायद यहाँ गर्मी
थोड़ी है ।
सुनीता
: यह कौनसी इमारत
है ?
सलमा
: यह है ।
सुनीता
: मैंनेसुना
है कि यहाँ एक
बहुत बड़ा शापींग
सैन्तर है जो
इमरान ख़ान
द्वारा बनाया
गया है । मैं
ज़रूर देखूँगी
।
सलमा
: जी हाँ । मैं
ज़रूर दिखाऊँगी
। यहाँ बहुत
ऐतिहासिक इमारते
भी हैं ।
सुनीता
: जैसे ?
सलमा
: जैसे नूरजहाँ
का मक़बरा , जहाँगीर
का मक़बरा , शाही
किला , बारट दरी
, बादशाही मस्जिद
, कुतबुद्दीन
ऐवर का मक़बरा
।
सुनीता
: दिल्ली का कुतुबमीनार
कुतबुद्दीन
ऐवर के द्वारा
बनवाया गया
था
सलमा
: जी हाँ - यहाँ
अनारकली बाज़ार
, बानो बाज़ार
, शालीमार बाज़ार
बारट दरी , मीनारे
पाकिस्तान
वगरह भी बहुत
अच्छे हैं ।
सुनीता
: मैं पूरा लाहौर
देखना चाहती
हूँ ।
सलमा
: मैं ज़रूर दिखाऊँगी
। (हँसते हैं
। )
(Map Scene)
सलमा:
सुनीता
: यह शाही किला
किसके द्वारा
बनाया गया है
?
सलमा
: यह शाही किला
के द्वारा बनाया
गया है ।
सुनीता
: यह बहुत सुन्दर
है । अौर यह सामने
क्या है ?
सलमा
: यह बादशाही
मस्जिद है जो
एशिया की सबे
बड़ी मस्जिद
है । यह मस्जिद
अौरंगज़ेब
के द्वाराबनायी
गयी थी ।
सुनीता
: यह गुरद्वारा
है । यह गुरद्वारा
किसके द्वारा
बनाया गया है
?
सलमा
: यह के द्वारा
बनाया गया है
।
सुनीता
: यहाँ पाकिस्तान
में सिख लोग
रहते हैं ?
सलमा
: जी हाँ यहाँ
बहुत सिख लोग
रहते हैं लेकिन
उतने नहीं जितने
भारत में । यहाँ
पाकिस्तान
में बहुत बड़े-बड़े
सिखों के गुरूद्वारे
हैं । लाहौर
के में एक शहर
है जिसका नाम
ननकाना साहब
है , वहीं गुरूनानक
पैदा हए थे ।

सुनीता
: क्या पाकिस्तान
में हिन्दू
भी रहते हैं
?
सलमा
: जी हाँ यहाँ
पाकिस्तान
में बहुत हिन्दू
भी रहते हैं
। पंजाब में
उतने हिन्दू
नहीं रहते जितने
सिंध में रहते
हैं । दीवाली
बड़ी धूम धाम
से मनाई जाती
है ।
सुनीता
: सिंध में कौनसी
भाषा बोली जाती
है ?
सलमा
: सिंध में सिंधी
भाषा बोली जाती
है जैसे पंजाब
में पंजाबी
बोली जाती है
। 
सुनीता
: उर्दू कहाँ
बोली जाती है
?
सलमा
: उर्दू पाकिस्तान
में हर जगह बोली
जाती है । पाकिस्तान
में बहुत सी
भाषाएँ बोली
जाती हैं लकिन
यहाँ उतनी भाषाएँ
नहीं बोली जाती
जितनी भारत
में ।
सुनीता
: वागा बॉर्डर
जो भारत से मिलती
है क्या उत्तर
में है ? 
सलमा
: जी नहीं वागा
बॉर्डर पूरब
में है क्या
अाप देखेंगी
?
(
वागा बॉर्डर
का सीन)
सलमा
: लाहौर का शाही
किला ऐसा ही
है जैसा दिल्ली
का लाल किला।
सुनीता
: क्योंकि
सुनीता
: जी हाँ
सलमा
: मुझे लगता है
कि भारत की सारी
मशहूर इमारतें
उत्तरी भारत
में ही हैं ।
सुनीता
: जी हाँ लेकिन
दक्षिणी भारत
में भी अच्छी-अच्छी
ऐतिहासिक इमारते
पाई जाती हैं
। दक्षिणी भारत
का मौसम भी बहुत
सुन्दर होता
है ।
सलमा
: दक्षिणी भारत
में कौन-कौनसी
भाषाएँ बोली
जाती हैं ?
सुनीता
: दक्षिणी भारत
में तामिल , तेलगू
, मलयालम , कन्नड़
वग़ैरा बोली
जाती हैं ।
सलमा
: तो यह सच है कि
पाकिस्तान
मेंउतनी भाषाएँ
नहीं बोली जाती
हैं जितनी भारत
में ।
सुनीता
: यह सच है लेकिन
हिन्दी भारत
की राष्ट्रीय
भाषा है इसलिये
यह भाषा सबसे
ज़्यादा बोली
जाती है । पूरब
से पश्चिम तक
अौर उत्तर से
दक्षिण तक हिन्दी
फ़िल्में अौर
पाकिस्तानी
ड्रामे देखे
जाते हैं ।
सलमा
: अच्छा मुझे
नहीं मालूम
था कि भारत में
भी पाकिस्तानी
ड्रामे देखे
जाते हैं ।
सुनीता
: जी हाँ भारत
में भी पाकिस्तानी
ड्रामे उतने
ही देखे जाते
हैं जितने पाकिस्तान
में देखे जाते
हैं ।
सलमा
: अौर पाकिस्तान
में हिन्दी
फ़िल्में वैसे
ही पसंद की जाती
हैं जैसे भारत
में ।
सुनीता
: हमारी भाषा
अौर संस्क्रुति
तो एक ही है ।
इसलिये ये गाने
, ड्रामे या फ़िल्में
भारत या पाकिस्तान
जाने से रोकी
नहीं जा सकतीं
। इन देशों की
सीमा कुछ नहीं
कर सकती ।
सलमा:
भारतीय अौर
पाकिस्तानी
कलाकार साथ-साथ
गा रहे हैं ।
उन्हें रोका
नहीं जा सकता
। भारत में उर्दू
अौर पाकिस्तान
में हिन्दी
ख़ूब समझी जाती
है । मैं जब भारत
गई थी तो लोगों
ने कहा कि मैं
अच्छी हिन्दी
बोलती हूँ अौर
पाकिस्तान
में लोग कहते
हैं कि मैं अच्छी
उर्दू बोलती
हूँ । सुनीता
मैं नहीं जानती
कि मैं कौनसी
भाषा बोलती
हूँ ।
सुनीता
: मुझे लगता है
कि एक ही भाषा
दो नामों से
पुकारी जा रही
है ।इन भाषाअों
की व्याकरण
एक ही है केवल
कुछ शब्दों
में अौर लिपि
में अन्तर है
। अगर अाप हिन्दी
जानती हैं तो
उर्दू लिपि
अासानी से सीखी
जा सकती है अौर
अगर अाप उर्दू
जानती हैं तो
हिन्दी लिपि
अासानी से सीखी
जा सकती है ।
सलमा
: मैं सोचती हूँ
कि हमको पाकिस्तानी
ड्रामाँ अौर
भारतीय फ़िल्मों
का व्यापार
करना चाहिये
। अौर इनमें
अच्छे संदेश
डालने चाहिये
।
|